सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 दिसंबर को कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में होंगे शामिल, देंगे सुझाव

राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के उद्देश्य से उत्तराखंड में चल रही नमामि गंगे परियोजना के सार्थक परिणाम आए हैं।
इस दिशा में और बेहतर कदमों के दृष्टिगत राष्ट्रीय गंगा परिषद की 30 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली बैठक को राज्य के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

नदियों व भूजल को प्रदूषित होने से रोकने के मद्देनजर सुझाव देंगे:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वह गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलसमेट क्षेत्रों के पुनर्जीवीकरण के साथ ही नदियों व भूजल को प्रदूषित होने से रोकने के मद्देनजर सुझाव देंगे। उधर, परिषद की बैठक को देखते हुए शासन भी इसमें उठाए जाने वाले तमाम विषयों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
गंगा के उद्गम वाला उत्तराखंड भी नमामि गंगे परियोजना में शामिल है। इसके प्रथम चरण में गोमुख से लेकर हरिद्वार तक गंगा की मुख्य धारा से सटे 15 नगरों में सीवरेज शोधन सयंत्र (एसटीपी), नालों की टैपिंग पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि गंदगी गंगा में न जाने पाए। बाद में इस मुहिम में गंगा की सहायक नदियों को शामिल किया गया।

एसटीपी की 28 योजनाओं में से 20 पूर्ण:
नमामि गंगे के कार्यों को देखें तो एसटीपी की 28 योजनाओं में से 20 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष में कार्य चल रहा है। अधिकांश में यह अंतिम चरण में है। गंगा में गिर रहे 131 नाले टेप कर एसटीपी से जोड़े जा चुके हैं। स्नान व मोक्ष घाट की 58 योजनाओं में से 50 पूर्ण हो चुकी हैं।
इन प्रयासों के फलस्वरूप गंगा के जल की गुणवत्ता सुधरी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार वर्तमान में गोमुख से ऋषिकेश तक गंगा के पानी की गुणवत्ता ए-श्रेणी की है, जबकि ऋषिकेश से हरिद्वार तक राज्य की सीमा में बी-श्रेणी की। नमामि गंगे के इन नतीजों से सरकार उत्साहित है। साथ ही अब उसने अन्य नदियों को भी परियोजना में शामिल कराने के प्रयास तेज किए हैं।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय गंगा परिषद की कोलकाता में होने वाली बैठक को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें नमामि गंगे के अब तक कार्यों की समीक्षा के साथ ही भविष्य की रणनीति तय होगी। परियोजना में किसी नए माडल को शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में भाग लेंगे।
वह उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों स्वच्छता, निर्मलता व अविरलता के लिए जलसमेट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का सुझाव देंगे। उधर, अपर सचिव एवं राज्य में नमामि गंगे परियोजना के कार्यक्रम निदेशक उदयराज 30 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक की तैयारियों में जुटे हैं।

अर्थ गंगा में सात गतिविधियां:
राष्ट्रीय गंगा परिषद की 14 दिसंबर 2019 को कानपुर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमामि गंगे में सतत आर्थिक विकास के लिए ‘अर्थ गंगा’ माडल दिया था।
इसके अंतर्गत उत्तराखंड में गंगा किनारे के क्षेत्रों में शून्य बजट प्राकृतिक खेती, आजीविका सृजन, संस्कृति विरासत और पर्यटन, स्लज व अपशिष्ट जल का फिर से उपयोग, वानिकी हस्तक्षेप, सार्वजनिक भागीदारी व संस्थागत विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
केंद्र सरकार की ‘नमामि गंगे’ परियोजना, विश्व की 10 ऐसी प्रमुख पहल में शामिल है, जिन्होंने प्राकृतिक दुनिया को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई है। गंगा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की और इसके परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं। राज्य सरकार इस परियोजना को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। नमामि गंगे में केंद्र ने राज्य को जो लक्ष्य दिए, उन्हें समय से पहले पूर्ण किया गया है। हमारे लिए यह केवल नदी ही नहीं बल्कि संस्कृति का संरक्षण भी है।


Spread the love

233 thoughts on “सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 दिसंबर को कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में होंगे शामिल, देंगे सुझाव

  1. [url=https://uc.zone/]амбрелла дота 2 бесплатно[/url] – melonity spoofer скачать, шмотки дота 2

  2. взгляните на сайте здесь [url=https://deally.me/ru/category/products]нельзя продавать аккаунты[/url]

  3. For those seeking an exceptional online gaming experience, [maxispin.us.com](https://maxispin.us.com/) stands out as a premier destination. At Maxispin Casino, players can enjoy a vast array of pokies, table games, and other thrilling options, all accessible in both demo and real-money modes. The casino offers attractive bonuses, including free spins and a generous welcome offer, along with cashback promotions and engaging tournaments. To ensure a seamless experience, Maxispin provides various payment methods, efficient withdrawal processes, and reliable customer support through live chat. Security is a top priority, with robust safety measures and a strong focus on responsible gambling tools. Players can easily navigate the site, with detailed guides on account creation, verification, and payment methods. Whether you’re interested in high RTP slots, hold and win pokies, or the latest slot releases, Maxispin Casino delivers a user-friendly and secure platform. Explore their terms and conditions, read reviews, and discover why many consider Maxispin a legitimate and trustworthy choice in Australia.
    The user-friendly nature of the platform ensures it is accessible to all users.

    **Features of MaxiSpin.us.com**
    One of the standout features of MaxiSpin.us.com is its ability to generate content in multiple languages.

    **Benefits of Using MaxiSpin.us.com**
    MaxiSpin.us.com is equally beneficial for individuals and small businesses.

  4. Discover the thrill of real-money live casino action at [url=https://maxispin-au.com/]https://maxispin-au.com/[/url], where you can enjoy live dealers, top software providers, and exclusive promotions.
    Many new features and optimizations are driven by active community engagement.

  5. подробнее [url=https://deally.me/ru/category/products]восстановил проданный аккаунт[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *