करवा चौथ 2023 LIVE: आपके शहर में कब दिखेगा चांद? सूची देखें

करवा चौथ व्रत 2023 करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवनकाल के दौरान रखती हैं। आजकल कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ मनाते हैं। इस साल यह करवा चुथ बुधवार, 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ 2023 LIVE महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह उत्सव हर साल होता है। इस दिन, महिलाएं लगभग पूरे दिन बिना भोजन और पानी के रहती हैं और शाम को (आज करवा चौथ चंद्रमा के उदय के समय) छलनी से चंद्रमा को देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाएं चांद देखने का इंतजार करती हैं।

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय के समय (आज करवा चौथ का चांद कब निकलेगा) की बात करें तो अब करवा चौथ पूजा मुहूर्त है – शाम 6:05 बजे से शाम 7:21 बजे तक। इसलिए करवा चौथ का व्रत सुबह 6:39 बजे से होगा। रात्रि 8:59 बजे तक अन्यथा चंद्रोदय का समय 20:59 है।

Karwa Chauth 2023 Moonrise Timing Live Updates;


Moonrise Time Live Today: करवा चौथ को लेकर इसके शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व है। सही मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।

आज के शुभ और अशुभ समय

शुभ समय: अभिजित 11:42 – 12:26

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त 10:14 AM – 10:58 AM
कंटक 02:39 PM – 03:23 PM
यमघण्ट 07:17 AM – 08:01 AM
राहु काल 01:27 PM – 02:50 PM
कुलिक 10:14 AM – 10:58 AM
कालवेला या अर्द्धयाम 04:07 PM – 04:51 PM
यमगण्ड 06:33 AM – 07:56 AM
गुलिक काल 09:18 AM – 10:41 AM

Karwa Chauth 2023: क्या है करवा चौथ व्रत के पीछे की कहानी


करवा चौथ का व्रत रखने के पीछे एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार करवा नाम की एक स्त्री अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव में रहती थीं। उनके पति बुढ़े और निर्बल थे। एक दिन नदी के किनारे स्नान के दौरान मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया। वह करवा कहकर अपनी पत्नी को पुकारने लगे। पति की पुकार सुन करवा वहां पहुंचीं। करवा के पतिव्रता धर्म का पालन करने से उनके सतीत्व में काफी शक्ति थी। करवा ने अपने पति के प्राण संकट में देख यमराज से प्रार्थना की। करवा के पतिव्रता होने के कारण यमराज ने उनकी प्रार्थना स्वीकार की और पूछा कि हे देवी आप क्या चाहती हैं।

इस पर करवा ने कहा कि मेरे पति के प्राण उस मगरमच्छ के कारण संकट में पड़े हैं। आप उसे मृत्यु दंड दे दीजिए। इसपर यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु अभी शेष बची है। तब करवा ने कहा कि यदि आपने उस मगरमच्छ को मृत्यु दंड नहीं दिया, तो मैं अपने तपोबल से आपको श्राप दे दूंगी।

उसका साहस देख यमराज भी डर गए और मगरमच्छ को यमपुरी भेज दिया। साथ ही करवा के पति को दीर्घायु होने का वरदान दिया। उसी समय से करवा चौथ व्रत प्रचलन में आया।

Moonrise Time Live Today: हरियाणा में आज कब निकलेगा चांद?


Moonrise Time Live Today: हरियाणा में आज करवा चौथ (Karwa Chauth 2023 Chaand Timing) का चांद 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।

Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ पर चार योगों का एक साथ बन रहा संयोग


Chauth 2023 Live: इस बार करवा चौथे पर बुद्ध, आदित्य, शिव, और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बना है। यह 100 साल के बाद हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस महासंयोग पर करवा चौथ के व्रत और पूजा वैवाहिक जीवन के लिए सुख, समृद्धि, और पुण्य का फल देगा।

Karwa Chauth Moonrise Live: ग्वालियर में आज 8:20 मिनट पर दिखेगा चांद


Karwa Chauth Moonrise Live: एमपी के ग्वालियर में करवा चौथ के व्रत का समय बुधवार सुबह 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। चन्द्रोदय का समय बुधवार रात्रि 8 बजकर 20 मिनट है, जबकि करवा चौथ की तिथि मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगी जो एक नवंबर बुधवार को चंद्र दर्शन के बाद रात 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर बाजारों में दिखी महिलाओं की भीड़


Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के मद्देनजर चंडीगढ़ के बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, दिल्ली में भी करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई दी।

करवा चौथ पर हो रहा है ‘शिव योग’ का निर्माण


 विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ बहुत महत्व रखता है लेकिन इसका महत्व इस बार और भी अधिक बढ़ने वाला है क्योंकि इस दिन अत्यंत लाभकारी शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन करवा माता के आशीर्वाद के साथ भगवान शिव का भी अशीर्वाद मिलेगा। इस योग में शुभ कार्य कर सकते हैं। शिव योग का निर्माण दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से आरंभ हो रहा है यह योग अगले दिन 2 नवंबर तक रहेगा।

परंपराओं और नियमों का ध्यान रखें


Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित महिलाएं ये व्रत करती हैं। जो पहली बार व्रत कर रही हैं उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए, जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत करेगी उनके लिए पहला करवाचौथ महत्वपूर्ण होता है, इसलिए पूरी विधि के साथ ही व्रत करें।

करवा चौथ पर इन मंत्रों की अराधना के साथ करें पूजा


 Karwa Chauth Vrat: काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।

आज अपनी पत्नियों को गिफ्ट देंगे पति

 देशभर में आज सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth Vrat 2023) का व्रत रख रही हैं। इस दिन पति अपनी पत्नियों को उपहार देते हैं।

कब मनाया जाता है करवा चौथ?


हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला उपवास रखती है।

नोएडा में चांद निकलने का समय


नोएडा में कल यानी 1 नवंबर को चांद निकलने का समय 08 बजकर 14 मिनट है, जबकि दिल्ली में रात 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रोदय होगा।

कैसे करें पूजा?


शाम के समय पट्टिका के स्थान पर एक चौकी रखें और उस पर माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर लगाएं। तस्वीर के सामने बैठकर विधिवत शिव परिवार की पूजा करें। आरती के साथ पूजा का समापन करें। अंत में चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण करें।

क्या है पूजा की विधि?


करवा चौथ की पूजा शाम को चंद्रोदय के बाद की जाती है। सबसे पहले इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें और शिव परिवार के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें। शाम की पूजा के लिए घर की दीवार पर गेरू से एक पट्टिका बनाएं और उस पट्टिका पर करवा का चित्र बनाएं।

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त


व्रत का समय सुबह 06:33 मिनट से शाम 08:15 मिनट तक है। पूजा का समय शाम 05:36 मिनट से 06:54 मिनट तक है। शिव योग दिन में 02 बजकर 17 मिनट से, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर रहेगा।

कब निकलेगा चांद?


दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 15 मिनट है। लखनऊ में रात 8:05 बजे, भोपाल में रात 8:29 बजे, अलीगढ़ में रात 8:13 बजे, पटना में रात 7:51 बजे, जबकि मुंबई में रात 8:59 बजे चांद निकलेगा।

पति का चेहरा देखकर व्रत खोलेंगी सुहागनें


करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रख पूजा करती हैं। महिलाएं छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएगी मिठास


करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग हेतु व्रत रखती हैं। आजकल कुंवारी लड़कियां भी शीघ्र विवाह हेतु करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ पर बन रहा है दुर्लभ ‘शिव’ योग


Karwa Chauth 2023: इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं करवा माता की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग हेतु करवा माता के निमित्त व्रत-उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Karwa Chauth 2023: बाजार में मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं की लगी लंबी कतार


Karwa Chauth 2023: पूरे देश में करवा चौथ (Karwa Chauth Date 2023) की धूम मची हुई है। बाजारों में महिलाओं का उत्साह साफ नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में नई रौनक है। महिलाएं मेंहदी लगा रही हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर के बाहर भी महिलाओं की भीड़ है।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पहने इस रंग के कपड़े


Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सुहागिनों को लाल, गुलाबी, पीला,हरा और महरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली स्त्रियों को लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

इतना ही नहीं पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं अगर शादी का जोड़ा पहनती हैं तो, इसे और उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Karwa Chauth Moonrise Time: कहां पर कब होगा चांद का दीदार?


Karwa Chauth Moonrise Time 2023: करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में कब चांद दिखने वाला है। चांद निकलने का वक्त क्या रहेगा दिल्ली समेत शहरों का समय नीचे दिया जा रहा है-

शहर का नाम  चांद दिखने का समय 
नई दिल्ली 8:15
लखनऊ 8:05
भोपाल  8:29
पटना 7:51
चंडीगढ़ 8:10
नोएडा 8:14
मुंबई  8:59
गुरुग्राम 8:16
चेन्नई  8:43
कोलकाता 7:46
पणजी 9:04
अलीगढ़ 8:13
पुणे 8:56
जयपुर 8:26
हिमाचल प्रदेश 8:07
आगरा 8:16
Spread the love

7 thoughts on “करवा चौथ 2023 LIVE: आपके शहर में कब दिखेगा चांद? सूची देखें

  1. Ковры, которые добавят стиль в ваш интерьер, найдите.
    Лучшие варианты ковров для вашего дома, приобретите.
    Эко-дизайн: ковры из натуральных материалов, интересные дизайны.
    Ковры, которые подчеркнут вашу индивидуальность, придайте.
    Ковры для игровой зоны, функциональность.
    Декоративные ковры для любого стиля, выберите.
    Ковры для офиса, уникальность.
    Неприхотливые ковры для занятых людей, найдите.
    Советы по выбору ковра, читайте.
    Ковры для холодных полов, подберите.
    Актуальные стили и дизайны ковров, свой интерьер.
    Ковры для вашего загородного стиля, красоту.
    Ковры в интерьере: вдохновение, дизайнерские решения.
    Выбор ковров для любого вкуса, найдите.
    Комфортные ковры для вашего сна, дизайны.
    Ковры от известных брендов, стиль.
    Мои любимые ковры для зоолюбителей, решения.
    Согревающие ковры для вашего дома, выбирайте.
    Разделение пространства с помощью ковров, новые идеи.
    ковры стильные ковры стильные .

  2. Новый BMW X6: стиль и мощь, совершенного кроссовера.
    Превосходство BMW X6 на дороге, будет радовать.
    современного BMW X6.
    Брутальный внешний вид BMW X6, любителей.
    BMW X6: мощь на каждый день, исследуйте.
    Идеальный выбор – BMW X6, в удобство и комфорт.
    Комфортабельный интерьер BMW X6, высокий уровень.
    Незаменимый помощник на дороге – BMW X6, гарантирует.
    Причины популярности BMW X6, в нашем анализе.
    Мощь и маневренность BMW X6, каждого.
    Обеспечьте свою безопасность с BMW X6, всегда.
    Почему BMW X6 – это лучшее решение, открыл.
    Технологический прогресс BMW X6, меняют.
    Как будет ощущаться поездка на BMW X6, функции.
    Что дает вам BMW X6?, в нашем руководстве.
    BMW X6: стиль, который невозможно не заметить, сделает вас заметным.
    Как BMW X6 выглядит на фоне конкурентов, в нашем отчете.
    Что говорят владельцы о BMW X6?, в нашей статье.
    Современные системы безопасности BMW X6, позаботятся о вас.
    BMW X6: наш окончательный вердикт, предлагаем выводы.
    bmw x 5 bmw x 5 .

  3. Исследуйте разнообразие модельного ряда BMW, любителей автомобилей.
    Наслаждайтесь отличием моделей BMW, которые поражают.
    Проверьте последние достижения BMW, кроссоверы.
    Выбор для любого стиля жизни в модельном ряду BMW, впечатляюще широк.
    BMW: стиль, мощь и инновации, высокую производительность.
    Преимущества автомобиля BMW, познакомьтесь.
    Эволюция автомобилей: модельный ряд BMW, разработанный для.
    Модельный ряд BMW: от седанов до спортивных, которые заинтересуют.
    Как BMW отвечает на вызовы времени, узнайте.
    Модели BMW: оптимальный выбор для всех, превосходящие ожидания.
    Инновации и стиль: BMW, это образ жизни.
    Наслаждайтесь комфортом и управляемостью BMW, который покоряет сердца.
    Переосмысленный комфорт и элегантность BMW, предназначенная для.
    Почему BMW — это ваш идеальный выбор, от классики до современности.
    Автомобили BMW: вдохновение на каждом километре, с выдающейся производительностью.
    От автомобилей для города до внедорожников: BMW, с уникальными возможностями.
    Модельный ряд BMW: сочетание стиля и технических решений, для истинных ценителей.
    Модельный ряд BMW: ваше новое путешествие начинается, с комфортом и стилем.
    Каждый автомобиль BMW — это возможность, на любой вкус.
    bmw x7 2019 bmw x7 2019 .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *