शिक्षा मंत्री बोले, तिरंगा यात्रा में दून में शामिल होंगे हजारों छात्र-छात्राएं*
*शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित होगा कार्यक्रम*
देहरादून,
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर इस बार जश्न-ए-आजादी को बड़े महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘अगस्त क्रांति’ के उपलक्ष्य में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी, जोकि शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित की जायेगी। राजधानी देहरादून में आयोजित तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें स्कॉट गाइड, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी प्रमुख रूप से रहेगी। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जिसमें अन्य मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे
शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को यह जानकारी देते हुये बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में देशभर में स्वाधीनता दिवस को बड़े महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाने एवं प्रत्येक नागरिक में राष्ट् भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की है। इसी कड़ी में ‘अगस्त क्रांति’ के उपलक्ष्य में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि देहरादून में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि इस यात्रा को विद्यालयी शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देहरादून में आयोजित तिरंगा यात्रा में आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें स्कॉट गाइड, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी प्रमुख रूप से रहेगी।

Пинко Казино предлагает широкий выбор онлайн-игр и азартных развлечений.
[url=https://7v4.casino/]Casino Pinco[/url]
Играть на платформе удобно и безопасно.
http://www.gentili.net/frame2.asp?ID=35&URL=http%3A%2F%2Fwww.asantesanaforeducation.com%2Fprofile%2Fshelbycruz2499191%2Fprofile
https://zookompleks.ru