CM Pushkar Singh Dhami को खींच लाई बहन की राखी तो बाबा रामदेव ने भी बांधा रक्षा सूत्र

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी दिल्‍ली से सीधे खटीमा पहुंचे
इधर, रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को निश्शुल्क सफर की सुविधा दी गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) भी बहनों से राखि बंधवाने के लिए दिल्‍ली से सीधे खटीमा पहुंच गए। इसी तहर उत्‍तराखंड की कई हस्तियों ने राखी का त्‍योहार धूमधाम से मनाया।
इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्‍हें बहनों की याद आ रही थी, इसलिए वह खुद को रोक नहीं पाए और सीधे दिल्ली से खटीमा पहुंचे। कहा कि बहनों के प्यार की बदौलत ही उन्‍हें यह मुकाम हासिल हुआ है। वह पिछले रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनों से मिले थे।

Spread the love