उत्‍तराखंड में आजादी के जश्‍न की धूम, सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

उत्‍तराखंड में हर ओर आजादी के जश्‍न की धूम है। लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे हैं। लगभग हर वाहन और भवन पर तिरंगा फहरा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को देहरादून के परेड मैदान में ध्‍वजारोहण किया। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्‍तराखंड पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी विशिष्‍ट सेवा के लिए सम्‍मानित किया।

आज पूरा देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव:
परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।
राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस: राज्यपाल
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी एवं राजभवन कर्मचारियों से भेंट कर मिष्ठान वितरित किया। कहा कि यह दिन हम सबको यह प्रेरणा देता है कि हम समरसता, समृद्धि, खुशहाली से राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ें।
कहा कि जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देशवासियों में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण और देश की सुरक्षा के लिए जो उत्साह दिख रहा है, वह अपने आप में अलग ही है।
कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड भी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड की मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश की महिलाओं में संघर्ष की अद्भुत शक्ति है।

Spread the love

6 thoughts on “उत्‍तराखंड में आजादी के जश्‍न की धूम, सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

  1. Вы можете выбрать игры различных жанров и форматов.
    [url=https://7v4.casino/]Casino Pinco[/url]
    Casino Pinco предлагает честную игру и прозрачные правила.

  2. J’йvalue souvent [url=https://dragonia-casino-24.fr]https://dragonia-casino-24.fr/[/url] selon la variйtй des slots, la clartй des offres promo et la simplicitй de navigation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *