नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुई नई KTM 390 Adventure बाइक, कीमत 2.88 लाख रुपये

KTM India ने भारत में अपनी KTM 390 Adventure को अपडेट किया है और दो नए कलर ऑप्शन्स बाजार में उतारे हैं.

हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी KTM India ने भारत में अपनी KTM 390 Adventure को अपडेट करते हुए, दो नए कलर ऑप्शन बाजार में उतारे हैं. कंपनी ने इन नए कलर ऑप्शन्स को ‘Arctic Flare’ और ‘Ebony Black’ नाम से पेश किया है. इन नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन को 2,87,802 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है.

इन नए कलर ऑप्शन की कीमत कंपनी ने एडवेंचर मोटरसाइकिल के मौजूदा वर्जन की कीमत के बराबर ही रखा है. ये नए कलर ऑप्शन्स हाल ही में एक डीलर यार्ड में देखा गया था और अब इन्हें आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इनमें शानदार डुअल-टोन फ़िनिश दी गई है. जहां ‘Arctic Flare’ में फ्रंट फेयरिंग और बीक व्हाइट कलर की है, जबकि टेल सेक्शन में ऑरेंज पेंट स्कीम दी गई है. वहीं Ebony Black में ग्रे और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन मिलता है.

2026 KTM 390 Adventure का डिजाइन
सबसे बड़े विज़ुअल बदलावों में से एक इसमें मिलने वाले ग्राफ़िक्स हैं. KTM 390 Adventure के मौजूदा कलर ऑप्शन की तुलना में ‘आर्कटिक फ्लेयर’ कलर में काफ़ी बड़े ग्राफ़िक्स इस्तेमाल किए गए हैं, और यही चीज Ebony Black कलर में भी देखने को मिलता है. KTM और Adventure 390 की साफ़ दिखने वाली ब्रांडिंग मोटरसाइकिल को ज़्यादा बोल्ड और अलग लुक प्रदान करती है.

नई मोटरसाइकिल के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के साथ ही, संभावना जताई जा रही है कि नए ‘आर्कटिक फ्लेयर’ और ‘इबोनी ब्लैक’ कलर KTM डीलरशिप पर बुकिंग और डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगा. संभावित ग्राहक अगर इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसे अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं
नए कलर स्कीम और ग्राफिक्स के अलावा, KTM 390 Adventure के मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बाइक में अभी भी 349.32cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 41.5 PS की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है, और इसमें स्लिपर क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है.

KTM 390 Adventure के हार्डवेयर
नई KTM 390 Adventure में वही मौजूदा इक्विपमेंट पैकेज जारी रखा गया है, जिसमें 19-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील, TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज़ कंट्रोल और कई इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स शामिल हैं. इसमें अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स भी मिलते हैं.

यह नया ‘आर्कटिक फ्लेयर’ कलर KTM 390 Adventure रेंज में एक और विज़ुअल ऑप्शन जोड़ता है, जबकि बाइक के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 2,87,802 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर, यह बाइक ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के एक नया और ज़्यादा आकर्षक विकल्प देती है.

Spread the love