मौसम विभाग ने अगले 4 दिन का अलर्ट किया जारी, 29 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून- मौसम विभाग ने एक बार फिर  4 दिन का मौसम बुलेटिन जारी करते हुए 29 तारीख तक अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 26 जुलाई को येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। जबकि 27 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

28 तारीख के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र तथा इससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों राज मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना बताई है

Spread the love