पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड का निबंधक कार्यालय मियाँवाला, देहरादून में धरना प्रदर्शन, विभाग के सामने रखी अपनी ये मांगे ।

देहरादून। पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर प्रदेशभर के पैक्स कैडर सचिवों एवं सहकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को निबंधक सहकारी समितियां, मियाँवाला, देहरादून कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया गया।

संगठन के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पैक्स सचिव एवं कर्मचारी देहरादून पहुंचे और निबंधक कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर तथा नारेबाजी करते हुए शासन एवं विभाग से उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पैक्स सचिव एवं कर्मचारी लंबे समय से अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। दिनांक 18 सितंबर 2026 से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया गया तथा दिनांक 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल की गई। इसके बावजूद मांगों के समाधान के संबंध में शासन एवं विभाग की ओर से अपेक्षित ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

इसी कारण पूर्व घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05 अक्टूबर से निबंधक सहकारी समितियां, मियाँवाला, देहरादून कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन/क्रमिक धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है।

संगठन ने कहा कि पैक्स सचिव एवं कर्मचारी प्रदेश की सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पैक्स के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण जनता को ऋण, खाद-बीज, निक्षेप, जन औषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, मिलेट मिशन तथा अन्य सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है।

धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक छह सूत्रीय मांगों पर शासन एवं विभाग द्वारा सकारात्मक एवं ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने सरकार से तत्काल वार्ता बुलाकर सभी मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। कर्मचारियों ने शासन एवं विभाग से अपील की है कि प्रदेश की सहकारिता व्यवस्था एवं कर्मचारियों के हित में तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए आंदोलन का समाधान कराया जाए।

मुख्य मांगें

पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड की छह सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। संगठन ने शासन एवं विभाग से सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

संगठन का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन को आगे और अधिक व्यापक किया जाएगा।

 

Spread the love