देहरादून में देखने को मिलेगी शिखर धवन व रिंकू सिंह के बल्ले की धमक, दर्शकों के लिए है फ्री एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आगामी घरेलू सत्र के 82 मैच देहरादून के मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले शामिल हैं। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भारतीय टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी खेलने के लिए दून आएंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए बीसीसीआई ने आगामी घरेलू सत्र में उत्तराखंड को चार टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर दिया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी है। इसमें उत्तराखंड इलीट ई ग्रुप की मेजबानी करेगा। इस ग्रुप में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा व नागालैंड की टीमें देहरादून में खेलेंगी।

ये स्टार खिलाड़ी आएंगे देहरादून:
टूर्नामेंट 16 से 27 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसमें शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, आइपीएल स्टार रिंकू सिंह, देवदत्त पडिक्कल, आवेश खान आदि खिलाड़ी भी दून आएंगे। इन मैचों के आयोजन स्थलों में दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। दर्शक फ्री में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान में खेलते देख सकेंगे।

दून में इन मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले:
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
कासिगा स्कूल मैदान
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल

इन टूर्नामेंट की होगी मेजबानी:
उत्तराखंड को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के अलावा वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्राफी, वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्राफी और वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्राफी की मेजबानी मिली है। वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्राफी में बिहार, कर्नाटक, नागालैंड, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश व झारखंड की टीमें खेलेंगी। वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्राफी में दिल्ली, तमिलनाडु, बंगाल, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, रेलवे व छत्तीसगढ़ की टीमें खेलेंगी। वहीं, वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्राफी में राजस्थान, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ व ओडिसा की टीमें आएंगी।

Spread the love

2 thoughts on “देहरादून में देखने को मिलेगी शिखर धवन व रिंकू सिंह के बल्ले की धमक, दर्शकों के लिए है फ्री एंट्री

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *