तपोवन में फंसे ट्रैकरों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

07 सदस्यीय ट्रेकिंग दल तपोवन में फंसे होने की सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची व ट्रेकिंग दल का सकुशल रेस्क्यू किया। इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता नाबार्ड के तहत् ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न।

गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय मे नाबार्ड के तहत् ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य…

5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में लोक कलाकारों तथा गायकों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

गुरुवार को सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स देहरादून में 5 दिवसीय ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम…

गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की कैबिनेट मंत्री जोशी से मुलाकात, अपनी समस्या से कराया अवगत।

गढ़ी कैंट में रेड़ी ठेली लगाने वालों ने की कैबिनेट मंत्री जोशी से मुलाकात, अपनी समस्या से कराया अवगत। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बुधवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं ’स्वच्छता ही सेवा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने…

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, बताया- विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनेगा अलग कैडर

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाया जाएगा। साथ ही उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष रखी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डा धन…

अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे से 20 हजार नए रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किच्छा तहसील के अंतर्गत एक हजार एकड़ में विकसित होने वाले अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में लगभग 7500 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश और 20…

हरीश और प्रीतम ने एकदूसरे पर फिर साधा निशाना, लोकसभा चुनाव को लेकर लगाए ये बड़े आरोप

लोकसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन चुनाव लडने या नहीं लडने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह फिर आमने-सामने हो गए हैं। लोकसभा…

नए संसद भवन के उद्घाटन पर CM धामी ने जताया आभार, कहा, प्रधानमंत्री ने दी संसद भवन की ऐतिहासिक सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत राज्य के भाजपा सांसदों ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा…

प्रदेश सरकार युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रदेश में एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है। युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में सहयोग करने के लिए अभी तक 13 इंक्यूबेटर की स्थापना को मंजूरी दी जा चुकी है। अब सरकार की योजना राज्य में 30 नए इंक्यूबेशन खोलने की है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्टार्टअप खोलने में सहायता मिल सके। नए नवाचार व उद्योगों को बढ़ावा देने का काम: प्रदेश सरकार इस समय नए नवाचार व उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप नीति 2022 बनाई है। इस नीति का लक्ष्य स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का विकास, विश्व स्तरीय संस्थागत बुनियादी ढांचे का निर्माण व युवाओं को प्रोत्साहित करना है। युवा इसमें अपने नवाचार को छोटी पूंजी से भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में सहयोग करने के लिए सरकार ने इंक्यूबेंशन सेंटर स्थापित किए हैं। इंक्यूबेशन सेंटर एक ऐसा केंद्र है, जहां पर स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान किया जाता है। इंक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप के लिए तकनीकी सहयोग, विधिक दस्तावेज बनाने में सहयोग, नेटवर्क, बिजनेस कनेक्शन, काम करने के लिए स्थान और शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराते हैं। 13 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जा चुकी: इस कड़ी में प्रदेश में 13 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। अभी प्रदेश में 144 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। प्रदेश सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में प्रदेश में 1000 स्टार्टअप को बढ़ावा देने की है। इसके लिए सरकार ने हर जिले में कम से कम एक और पूरे राज्य में 30 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा है। यह इसलिए ताकि युवाओं को अपने स्टार्टअप शुरू करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। 10 लाख रुपये तक की एकमुश्त सीड फंडिंग: सरकार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक की एकमुश्त सीड फंडिंग दे रही है। नए इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए एक करोड़ और मौजूदा इंक्यूबेशन सेंटर के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये तक का पूंजीगत उपादान देने की योजना भी बना रही है।

देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर चल रहे विमर्श के बीच उत्तराखंड की भाजपा सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार…