Joshimath Sinking: भूधंसाव के बाद औली-जोशीमठ रोपवे बंद, मामले में मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय बैठक आज

जोशीमठ शहर में भूधंसाव की जद में 500 से ज्‍यादा भवनों में दरारें आ गई हैं। अब इस मसले पर सरकार गंभीरता से कदम आगे बढ़ा रही है। इस कड़ी…

AIIMS Rishikesh शुरू करेगा देश का पहला एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स, अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

मार्च 2023 से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रहा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश इसी वर्ष से एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू कर देगा। इस कोर्स के तहत…

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को युवा बेरोजगारों के प्रति एकजुटता व समर्थन में नंगे पांव डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पदयात्रा करेंगे। सोमवार को प्रेस को बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात कही है। हरीश रावत ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में सर्वाधिक बेरोजगारी है, यहां भर्तियों के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। युवाओं को कभी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कभी विधानसभा तो कभी लोकसेवा आयोग के झमेले झेलने पड़ रहे हैं। पिछले छह साल से लोक सेवा आयोग की भर्तियां रुकी पड़ी हैं। अधियाचन जाने के बाद भी पद वापस ले लिए जाते हैं। जिन युवाओं ने किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा किया, वह खाली घूम रहे हैं। नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के अंदर बेहद गंभीर स्थिति बनी है। बेरोजगारों के प्रति अपनी भावनात्मक एकता प्रकट करने के लिए वह मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे डिस्पेंसरी रोड से गांधी पार्क तक नंगेपांव पदयात्रा करेंगे। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि वह कांग्रेसजनों से इसकी अनुमति नहीं ले पाए हैं। पहाड़ी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो पहचान : हरदा वहीं सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार को पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग भी करनी चाहिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन सके। सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने राजपुर स्थित अपने आवास में नव वर्ष पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद व व्यंजनों को समर्पित मंडुवा वर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मंडुवा वर्ष मनाने का संकल्प लिया। बाजरा, झंगोरा, भटवाणी, कंडाली का साग, भांग की चटनी का स्वाद लेने के साथ ही उन्होंने सरकार पर एक तीर से कई निशाने साधे। उन्होंने बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर टीम के विकेटकीपर व बल्लेबाज रिषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं प्रदेश में सड़क की खराब हालत पर भी सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहकर बेहतर सड़क बनाने का काम किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सड़कों के सुधारीकरण करने के बजाय निर्माण कार्यों में खानापूर्ति की। उन्होंने मशरूम गर्ल दिव्या रावत और प्यारी पहाड़न प्रीति मैदोलिया के कार्य की सराहना की। इस मौके पर पूर्व आइएएस एसएस पांगती, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, अभिषेक भंडारी, आशा टम्टा, उर्मिला थापा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सुशील राठी, शांति रावत, विनोद चौहान, पृथ्वीपाल चौहान आदि मौजूद रहे। दिग्गज रहे गायब: मंडुवा वर्ष कार्यक्रम में जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया, वहीं कांग्रेस के खांटी नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए। पत्रकारों के सवाल पूछने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में खास व्यक्तियों को ही निमंत्रण दिया गया था। इसमें राजनीति करने का मकसद नहीं है।

कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी चोट से उबर रहे हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर के…

सीएम धामी का एलान, ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सम्‍मानित करेगी उत्‍तराखंड सरकार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा परिवहन निगम के चालक व परिचालक को सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में…

ऋषभ पंत का हाल जानने मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, मां और बहन से भी की मुलाकात

रुड़की में हुए हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे। यहां उन्‍होंने डॉक्‍टरों से बात की…

मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, जाना ऋषभ पंत का हाल

रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्पाइन और ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य है। मैक्स अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दर्द और सूजन…

भारत निर्वाचन आयोग ने गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा चमोली जिले के दुमक गांव के दूरस्थ मतदान केंद्र की ट्रैकिंग के दौरान भी प्रवासी मतदाताओं को रिमोट वोटिंग की आवश्यकता समझी गयी थी…

PM Modi Mother Death :उत्‍तराखंड में शोक, सीएम धामी ने व्‍यक्‍त किया दुख, बाबा केदार से की प्रार्थना

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मां हीराबा (हीराबेन मोदी) का आज तड़के निधन हो गया। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक की…

क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर…

सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 दिसंबर को कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में होंगे शामिल, देंगे सुझाव

राष्ट्रीय नदी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के उद्देश्य से उत्तराखंड में चल रही नमामि गंगे परियोजना के सार्थक परिणाम आए हैं। इस दिशा में और बेहतर कदमों के दृष्टिगत…