प्रदेश में लोकसभा की पांचों सीटों पर हैट्रिक बनाने के दृष्टिगत कमर कस चुकी भाजपा के इस मिशन में पार्टी के विभिन्न मोर्चे भी प्रभावी भूमिका में रहेंगे। कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की स्थिति को लंबे समय तक कायम रखने के लक्ष्य के साथ पार्टी अपने मोर्चों व विभागों के कार्यक्रम संचालित करेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने सोमवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों और विभागों की बैठकों में इस दृष्टिकोण से पदाधिकारियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे की परवाह करने के बजाय पार्टी कार्यकर्ता सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ें।
राज्य के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने हरिद्वार रोड स्थित होटल एनजे पोर्टिको में पार्टी के सभी मोर्चों और मीडिया, इंटरनेट मीडिया व आइटी विभागों की बैठकें ली। उन्होंने कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार के लिए नकारात्मक व निम्न स्तर के हथकंडे अपना रहा है, लेकिन हमें विचारों के साथ आगे बढ़ना है।
हमें विपक्ष का मुकाबला तो करना है, लेकिन वैचारिक व संस्कारिक स्तर को भी बनाए रखना है। कार्यों व उनके प्रस्तुतीकरण को लेकर प्रतियोगिता तो करनी है, लेकिन गुणवत्ता भी बनाए रखनी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की चमत्कारिक उपलब्धियां हैं। भाजपा सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं। ऐसे में आवश्यकता केवल और केवल सकारात्मक दृष्टिकोण तैयार करने की है।
बैठकों में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की स्थिति को लंबे समय तक कायम रखा जाए, इसी लक्ष्य के साथ पार्टी के सभी मोर्चों व विभागों के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस क्रम में शीघ्र ही इंटरनेट मीडिया विभाग की जिला व मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।
आने वाले दिनों में युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी मोर्चों के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। समाज के जिन लोगों तक पार्टी की पहुंच अभी कम है, उनसे संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि महिला मोर्चा के माध्यम से लाभार्थियों को पार्टी से जोड़कर जनसमर्थन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान को प्रदेश में व्यापक जनसहभागिता के साथ चलाया जाएगा।
अभियान में मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठकों में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत विभिन्न मोर्चों और विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

canadian online pharmacy
medicine prices
certified canadian international pharmacy
canadian pharcharmy
mail order pharmacy
online pharmacies reviews
canadian pharmacies online
what is in viagra
canadian drug store
sildenafil tab
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
canadian pharmacies that ship to us
male viagra
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
check prescription prices