भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को फिर दिया झटका, प्रदेश महामंत्री ने मिलाया हाथ

भाजपा ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को एक बार फिर झटका दिया है। पूर्व दायित्वधारी मनोहरलाल शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल बालियान समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पार्षद, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को तीसरे चरण में प्रवेश कर गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आने वाले सभी जनों का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी ने अतुलनीय कार्य किए हैं। उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान समेत पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि विजन को मिशन में बदलने का जो माद्दा प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है, उसे भारत ने जाना और विश्व ने माना है। उन्होंने नवागंतुक सदस्यों से कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं। राष्ट्र सेवा के मिशन में सभी को सहयोग करना है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सभी नए सदस्यों को महाजनसंपर्क अभियान के तहत टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल भी करवाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, शोभाराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Spread the love

2 thoughts on “भाजपा ने हरिद्वार में कांग्रेस को फिर दिया झटका, प्रदेश महामंत्री ने मिलाया हाथ

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *