कृषि मंत्री जोशी ने मंडी परिषद के अधिकारियो की ली बैठक, चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

शुक्रवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक आशीष भटगांई ने भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मंडी द्वारा अब तक किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री जोशी ने मंडियों को हाईटेक बनाने की संभावनाओं जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा किसानों को कहीं भटकना न पड़े इसके लिए एक छत के नीचे सभी मंडियों को हाईटेक रूप में विकसित किया जाए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने मंडी अधिकारियों को किसानों के सुविधानुसार मंडी में सुनयोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने थोक बाजारों के प्रबंधन में व्यावसायिकता लाने और कृषि विपणन में निवेश को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने को भी निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

Spread the love

2 thoughts on “कृषि मंत्री जोशी ने मंडी परिषद के अधिकारियो की ली बैठक, चर्चा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *