पैक्स कर्मचारी यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी। नियमावली में संशोधन की है मांग।*

 

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखंड बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि सहकारी ऋण समिति कर्मचारी केंद्रीयकृत सेवा नियमावली 2025 में संशोधन करवाने को लेकर पैक्स कर्मचारी यूनियन देहरादून ने एक बैठक का आयोजन किया।

आपको बता दें कि कैबिनेट द्वारा नियमावली में संशोधन के बाद से ही संगठन नाराज चल रहा है।

इस संबध में  पैक्स कर्मचारियों ने एसडीएम डोईवाला को भी ज्ञापन सौंपा

और बताया  कि यदि नियमावली में पूर्ण संशोधन नहीं किया गया तो वो हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे वहीं उन्होंने कहा है दिनांक 22.04.2025 से प्रस्तावित सूचनाओं, बैठकों, मेलों, कैम्पों तथा आदेशों का पूर्ण बहिष्कार रहेगा। यदि दिनांक 30.04.2025 तक उक्त नियमावली के सम्बन्ध में पूर्ण संशोधन अथवा बैठक में विचार किये गये मुद्दों पर स्पष्ट विभागीय आदेश निर्गत नहीं किये जाते हैं, तो दिनांक 01 मई 2025 से दिनांक 02 मई 2025 को निबन्धक कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया जायेगा तथा समाधान न होने की दृष्टि में दिनांक 05 मई 2025 से प्रदेश की सम्पूर्ण बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में कलमबन्द हड़ताल

इस बैठक में उपस्थित मुख्य लोग

1. हर्षमणी नौटियाल) प्रदेश अध्यक्ष साधन समिति सचिव परिषद उत्तराखण्ड।

2. प्रकाश चन्द्र जोशी अध्यक्ष सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन जनपद नैनीताल-उघमसिंह नगर ।

3. महेश प्रसाद थपलियाल प्रदेश अध्यक्ष आंकिक कर्मचारी संगठन परिषद उत्तराखण्ड ।

4. सन्दीप पैन्यूली कार्यकारी अध्यक्ष पैक्स कर्मचारी यूनियन देहरादून।

5. विभिन्न जिलों की यूनियन के पदाधिकारी गण व सचिव तथा कर्मचारी।

 

Spread the love