घायल के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री जोशी, राजपुर रोड़ में सड़क दुर्घटना में घायल को अपने वाहन से भेजा अस्पताल।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने नियमित कार्यक्रम से मसूरी से देहरादून लौटे रहे थे। रास्ते में राजपुर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के 50 मीटर आगे सड़क दुर्घटना देख मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रूकवाया और दुर्घटना में घायल स्कुटी सवार और दून विहार निवासी प्रिया जैन (57 वर्ष), पारुल जैन (32 वर्ष) एवं द्रव्य जैन (4 वर्ष) को अपनी वाहन से दून अस्पताल भेजा, जहां से चिकित्सकों द्वारा उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल के लिए रेफेर किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दूरभाष के माध्यम से चिकित्सकों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश भी दिए। मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार स्कूटी सवार महिला का दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया जिसमे वह चोटिल हो गए।
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल से संपर्क करने पर बताया गया कि पारुल जैन और द्रव्य जैन को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया है। प्रिया जैन का सीटी स्कैन होने के बाद अग्रिम उपचार चल रहा है।

Spread the love

One thought on “घायल के लिए देवदूत बने कैबिनेट मंत्री जोशी, राजपुर रोड़ में सड़क दुर्घटना में घायल को अपने वाहन से भेजा अस्पताल।

  1. Hệ thống thanh toán của 888SLOT được tích hợp các công nghệ bảo mật hiện đại, đảm bảo rằng mọi giao dịch đều được mã hóa bảo vệ an toàn. Điều này giúp người chơi yên tâm thực hiện giao dịch mà không lo lắng về việc thông tin cá nhân hay tài khoản bị xâm nhập. Với hệ thống thanh toán nhanh chóng, an toàn và tiện lợi, nhà cái đã xây dựng lòng tin cùng sự hài lòng tuyệt đối từ cộng đồng người dùng. TONY01-29O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *