प्रदेश सरकार युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रदेश में एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है। युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में सहयोग करने के लिए अभी तक 13 इंक्यूबेटर की स्थापना को मंजूरी दी जा चुकी है। अब सरकार की योजना राज्य में 30 नए इंक्यूबेशन खोलने की है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्टार्टअप खोलने में सहायता मिल सके। नए नवाचार व उद्योगों को बढ़ावा देने का काम: प्रदेश सरकार इस समय नए नवाचार व उद्योगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप नीति 2022 बनाई है। इस नीति का लक्ष्य स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का विकास, विश्व स्तरीय संस्थागत बुनियादी ढांचे का निर्माण व युवाओं को प्रोत्साहित करना है। युवा इसमें अपने नवाचार को छोटी पूंजी से भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में सहयोग करने के लिए सरकार ने इंक्यूबेंशन सेंटर स्थापित किए हैं। इंक्यूबेशन सेंटर एक ऐसा केंद्र है, जहां पर स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान किया जाता है। इंक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप के लिए तकनीकी सहयोग, विधिक दस्तावेज बनाने में सहयोग, नेटवर्क, बिजनेस कनेक्शन, काम करने के लिए स्थान और शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराते हैं। 13 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जा चुकी: इस कड़ी में प्रदेश में 13 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। अभी प्रदेश में 144 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। प्रदेश सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में प्रदेश में 1000 स्टार्टअप को बढ़ावा देने की है। इसके लिए सरकार ने हर जिले में कम से कम एक और पूरे राज्य में 30 इंक्यूबेशन सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा है। यह इसलिए ताकि युवाओं को अपने स्टार्टअप शुरू करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। 10 लाख रुपये तक की एकमुश्त सीड फंडिंग: सरकार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को 10 लाख रुपये तक की एकमुश्त सीड फंडिंग दे रही है। नए इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए एक करोड़ और मौजूदा इंक्यूबेशन सेंटर के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये तक का पूंजीगत उपादान देने की योजना भी बना रही है।

देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर चल रहे विमर्श के बीच उत्तराखंड की भाजपा सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार…

Peйтинг Toп-10 Лучшиx Oнлaйн Кaзинo Poccии Пo Чecтнocти%2C Выплaтaм И Oтдaч

Peйтинг Toп-10 Лучшиx Oнлaйн Кaзинo Poccии Пo Чecтнocти%2C Выплaтaм И Oтдaчe Рейтинг преданных Онлайн Казино такие Топ Клубы европы Content Играть Онлайн Казино в России Riobet Casino Лучшие Казино Топ…

Startup शुरू करने की चाह रखने वाले उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए अच्‍छी खबर, बनाए जाएंगे 30 इंक्यूबेशन सेंटर

प्रदेश सरकार युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर जोर दे रही है। इसके लिए प्रदेश में एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है।…

CM धामी ने मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में दी जानकारी, कहा- अगले 5 साल में राज्य की GSDP दोगुना करने का लक्ष्य

उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के दृष्टिगत सशक्त उत्तराखंड मिशन प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को अगले पांच वर्षों…

सत्ता के गलियारे से: धामी के काम पर नमो की मुहर

उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात तो मिली ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ भी थपथपा दी। अपने वर्चुअल संबोधन में…

सत्ता मिलने पर जहाँ भाजपा सेवा करती है, वही अन्य दल दलाली करते हैं – मंत्री गणेश जोशी।

राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में की शिरकत, सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा आज के सत्र का दीप…

वन भूमि पर मजार-मस्जिद तोड़ने के विरुद्ध याचिका हाई कोर्ट में खारिज, सीएम ने कहा- स्पष्ट गाइडलाइन तय

हाई कोर्ट ने वन भूमि में बनी मजार, मस्जिद आदि को तोड़े जाने से पहले उनका सर्वे किये जाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मुख्य…

BJP महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा के नेतृत्व में करीब 130 महिलाओं ने देखी फ़िल्म “द केरल स्टोरी”।

भाजपा महिला मोर्चा की देहरादून महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में गुरुवार को मसूरी की करीब 130 महिलाओं ने शहर के एक मात्र सिनेमा घर मे “द केरल स्टोरी”…

जी-20 में ‘जेंडर एंड करप्शन’ विषय पर एक चर्चा का हुआ आयोजन।

नरेंद्र नगर में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के एक चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श किया गया। चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश…