धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दिल्ली दौरों से चर्चा को मिला बल

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का विषय फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हालिया दिल्ली दौरों के बाद से इस चर्चा ने अधिक जोर पकड़ा है। मंत्रिमंडल में चार पद वर्तमान में रिक्त हैं। मंत्रिमंडल विस्तार होने पर चार विधायकों की लॉटरी लग सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ मंत्री या उनके विभाग भी बदले जा सकते हैं। चर्चा है कि अक्टूबर में संभावित नगर निकाय चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

चार मंत्री पद हैं खाली
मुख्यमंत्री धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल की जब शपथ ली थी, तब मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे गए थे। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य ही मंत्रिमंडल में हो सकते हैं। बाद में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण मंत्रिमंडल में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इस सबको देखते हुए अक्सर ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा होती आई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों के दौरान इसे लेकर चर्चा अधिक होती है। अब यह विषय फिर से चर्चा के केंद्र में है। वजह है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हालिया दिल्ली दौरा। यही नहीं, कई मंत्रियों ने भी इस बीच दिल्ली दौड़ लगाकर शीर्षस्थ नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल होने लगी। यद्यपि, मुख्यमंत्री को तो अक्सर दिल्ली जाना पड़ता है, लेकिन मंत्रियों की दिल्ली दौड़ को सामान्य नहीं माना जा रहा। इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी निगाहें
दरअसल, हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराख्रंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने संकेत दिए थे कि धामी मंत्रिमंडल में रिक्त मंत्री पदों को शीघ्र भरा जाएगा। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास से यह माना गया कि वह मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श कर सकते हैं। यद्यपि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार व संगठन की ओर से साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा, लेकिन सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं। चर्चा तो यहां तक भी है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुछ मंत्री अथवा उनके विभाग बदले भी जा सकते हैं। कुछ विधायकों की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को इस कड़ी में देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा, यह तो भविष्य के गर्त में छिपा है, लेकिन तब तक के लिए मंत्री पद के तलबगारों की धड़कनें तो बढ़ ही गई हैं।

Spread the love

3 thoughts on “धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दिल्ली दौरों से चर्चा को मिला बल

  1. LDPE Pipes : Low-density polyethylene pipes are used for irrigation and low-pressure applications. ElitePipe Factory in Iraq delivers quality LDPE pipes for various uses.

  2. PVC Pipes in Iraq Elite Pipe Factory in Iraq is a leading name in the production of high-quality PVC pipes, providing durable and reliable solutions for a range of applications. Our PVC pipes are designed to meet rigorous standards, ensuring longevity and performance even in the most demanding environments. With a commitment to excellence, Elite Pipe Factory stands out as one of the best and most reliable manufacturers in Iraq, offering products that deliver both strength and flexibility. For more information on our PVC pipes and other offerings, visit our website at elitepipeiraq.com.

  3. شركة Bwer هي أحد الموردين الرئيسيين لموازين الشاحنات ذات الجسور في العراق، حيث تقدم مجموعة كاملة من الحلول لقياس حمولة المركبات بدقة. وتغطي خدماتها كل جانب من جوانب موازين الشاحنات، من تركيب وصيانة موازين الشاحنات إلى المعايرة والإصلاح. تقدم شركة Bwer موازين شاحنات تجارية وموازين شاحنات صناعية وأنظمة موازين جسور محورية، مصممة لتلبية متطلبات التطبيقات الثقيلة. تتضمن موازين الشاحنات الإلكترونية وموازين الشاحنات الرقمية من شركة Bwer تقنية متقدمة، مما يضمن قياسات دقيقة وموثوقة. تم تصميم موازين الشاحنات الثقيلة الخاصة بهم للبيئات الوعرة، مما يجعلها مناسبة للصناعات مثل الخدمات اللوجستية والزراعة والبناء. سواء كنت تبحث عن موازين شاحنات للبيع أو الإيجار أو التأجير، توفر شركة Bwer خيارات مرنة لتناسب احتياجاتك، بما في ذلك أجزاء موازين الشاحنات والملحقات والبرامج لتحسين الأداء. بصفتها شركة مصنعة موثوقة لموازين الشاحنات، تقدم شركة Bwer خدمات معايرة موازين الشاحنات المعتمدة، مما يضمن الامتثال لمعايير الصناعة. تشمل خدماتها فحص موازين الشاحنات والشهادات وخدمات الإصلاح، مما يدعم موثوقية أنظمة موازين الشاحنات الخاصة بك على المدى الطويل. بفضل فريق من الخبراء، تضمن شركة Bwer تركيب وصيانة موازين الشاحنات بسلاسة، مما يحافظ على سير عملياتك بسلاسة. لمزيد من المعلومات حول أسعار موازين الشاحنات، وتكاليف التركيب، أو لمعرفة المزيد عن مجموعة موازين الشاحنات ذات الجسور وغيرها من المنتجات، تفضل بزيارة موقع شركة Bwer على الإنترنت على bwerpipes.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *